ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

आतंक पर मोदी का ऐलान: भारत अब अपनी शर्तों पर देगा जवाब, आतंकियों को नहीं मिलेगी कहीं पनाह

जालंधर।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की। इसके बाद जवानों को 28 मिनट संबोधित भी किया।

मोदी ने कहा, ‘भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा- विनाश और महाविनाश। जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना, एयरफोर्स और नेवी ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी है।

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है, जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सकें। हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे। हमारे ड्रोन्स, मिसाइलों के बारे में सोचकर पाकिस्तान को कई दिन तक नींद नहीं आएगी।’

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!