ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorized

एलकेजी के बच्चों का विद्यालय में प्रथम दिन – बड़े सपनों की ओर छोटे कदम आज से शुरू होते हैं – मुखर्जी

 

Netagiri.in—-आज डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा कोरबा में कक्षा एलकेजी के बच्चों के प्रथम दिवस को भव्य रूप में मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम बच्चों को प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी द्वारा तिलक लगाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। आए हुए नए बच्चों को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उन्हें उनकी पहली प्रार्थना सभा में ले जाया गया जहां उन्होंने प्रार्थना किया गया तत्पश्चात प्राचार्य मुखर्जी के द्वारा उपहार के रूप में एक-एक पेंसिल दी गई और पुष्प वर्षा के द्वारा बच्चों को आशीर्वाद दिया गया।

 

 

बच्चों का पहला दिन और भी मनोरंजक बनाने के लिए उनके कक्षा में कक्षा अध्यापिका द्वारा हैंड प्रिंटिंग, डांस और तरह-तरह के खेल खिलाए गए। अंत में बच्चों को छुट्टी के समय प्राचार्य मुखर्जी द्वारा चॉकलेट देकर बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया। अभिभावकों को प्राचार्य महोदय द्वारा कुछ खास निर्देश दिए गए।अभिभावकों के द्वारा बच्चों की सेल्फी जोन में फोटो खींचकर बच्चों का विद्यालय के प्रथम दिवस को यादगार बनाया गया।
प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी ने कहा कि स्कूल का पहला दिन बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है और इससे उनकी स्वतंत्रता और आत्मविश्वास का निर्माण होता है तथा उनके विकास में सहायता मिलती है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!