ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
SECLउपलब्धि

एसईसीएल दीपका में केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा उत्कृष्ट कर्मचारियों का किया सम्मान, L&R टीम के अनिल पाटले विशेष कार्यों के लिए सम्मानित

 

Netagiri.in—-एसईसीएल दीपका में 30 जून को केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे जी का आगमन हुआ एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा उनका धूमधाम से भव्य स्वागत किया गया एवं खदान का भी निरीक्षण कर कर्मचारियों से हाल-चाल जानते हुए उत्कृष्ट कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मान किया गया जिसमें L&R डिपार्टमेंट के कर्मचारी अनिल पाटले का भी सम्मान किया गया
सम्मानित किए गए अनिल पाटले के बारे में बताया गया है कि उनके काम को देखते हुए
अक्टूबर माह से एसईसीएल गेवरा से दीपका महाप्रबंधक के द्वारा विशेष मांग पर उन्हें भूमिअधिग्रहण कार्य के लिए लाया गया जिसमें अक्टूबर से आज तक लगतार बिना छुट्टी टेस्ट किए L&R टीम के साथ काम किया गांव के लोगों को समझाने में उनका समर्थन लेने के साथ ही कई पारिवारिक विवाद में भी समझौता कराया और सालों से विवाद के कारण रोजगार से वंचित लोगों को नौकरी दिलाने में मदद किए मलगांव पंचायत में भू-अधिग्रहण में भी इनका अहम योग दान रहा, खुद केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने अनिल पाटले की पीठ थपथपाई और उनकी प्रशंसा की

 

 

 

सम्मान के दौरान अनिल पाटले ने बताया कि नौ माह तक कोई छुट्टी नहीं लिया नहीं रेस्ट किया वह अपने एसईसीएल दीपका क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय मिश्रा के नेतृत्व में एल एंड आर टीम के साथ कड़ी मेहनत कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कोयला उत्खनन विस्तार हेतु प्रबंधन को जमीन दिलाने के लिए विशेष योगदान रहा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!